28 Mar 2024, 21:43:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मैं शिवराज से नाराज नहीं होता, सिंधिया से क्यों होऊंगा : CM कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 1:08PM | Updated Date: Feb 18 2020 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि वे कभी भी किसी से नाराज नहीं होते हैं। कमलनाथ ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाल के चर्चित बयान और उसके बाद उनकी (कमलनाथ) टिप्पणी को लेकर पूछा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा 'अगर वो कह रहे हैं, तो मैंने जो कहा, कह दिया। इसमें कौन सी बड़ी बात है।' इसी से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 'मैं कभी किसी से नाराज नहीं होता।
 
मैं शिवराज सिंह से नाराज नहीं होता, सिंधिया से क्यों नाराज होउंगा।' राज्य में नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) लागू करने संबंधी सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि अभी इसे राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कमलनाथ ने यहां मिंटो हॉल में वैकल्पिक वित्तीय प्रबंधन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने बताया कि कैसे राज्य में वित्तीय संसाधन बढ़ाए जाएं, इसके लिए यह कार्यशाला आयोजित की गयी है। देश प्रदेश में वित्तीय हालात बदले हैं। इनके मद्देनजर नए विकल्पों पर विचार किया जाना जरुरी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »