19 Apr 2024, 09:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ के चार बहादुर बच्चों को मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 1:24AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार के चार बहादुर बच्चों का चयन किया गया है। राज्यपाल सुअनुसुईया उइके चयनित बच्चों को आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में नगद पुरस्कार राशि 15 हजार रूपए, प्रशस्ति पत्र व मैडल प्रदान कर सम्मानित करेंगी। पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों में धमतरी जिले के संबलपुर गांव की सात वर्षीय कुमारी अंशिका साहु, रायपुर की 13 वर्षीय कुमारी अनन्या चौहान, गरियाबंद जिले के ग्राम चौबेबंधा निवासी 12 वर्ष के राहुल पटेल और रायगढ़ जिले के भटली गांव के निवासी 15 साल के प्रमोद बारिक शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »