28 Mar 2024, 17:34:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगे आरोपों की हो सीबीआई जांच : अभय सिंह चौटाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 4:33PM | Updated Date: Jan 25 2020 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के वरिष्ठ नेता और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर एक विधायक द्वारा लगाए जा रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई से विशेष जांच कराई जानी चाहिए क्योंकि प्रदेश सरकार की एजेंसी से निष्पक्ष जांच होना सम्भव नहीं है। चौटाला ने आज यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने विशेष सत्र के नाम पर लीपापोती की है।
 
कहने को तो विशेष बजट से पहली बार चुनकर आए विधायकों को सदन का ज्ञान देना था मगर जिन बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया उन्होंने हिंदी भाषा का उपयोग तक नहीं किया। इनेलो नेता ने कहा कि राज्य सरकार आईएएस की बजाय आईपीएस अधिकारियों को सिविल सर्विसेज के पदों पर तैनात कर रही है। आईपीएस अधिकारियों को पुलिस विभाग में ही जिम्मेवारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सिरसा जिला से सौतेला व्यवहार कर रही है।
 
गत लम्बे समय से नहरी खालों का निर्माण नहीं हो रहा जिससे खाल जर्जर हालत में चले गए हैं और इनके टूटने पर मरम्मत करने के बजाय किसानों पर जुर्माना ठोका जा रहा है जो सरासर किसानों से अन्याय है। उन्होंने दावा किया कि किसानों की फसलों की खरीद नहीं की जा रही है। नारनौंद के विधायक राम कुमार गौतम द्वारा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर चौटाला ने कहा कि पहले पोते का दादा ओम प्रकाश चौटाला से झगड़ा था फिर राम कुमार गौतम से और अब कौन सा दादा होगा उससे कैसा निभाव होगा देखेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी की मजबूती के लिए आगामी चार फरवरी से विशेष अभियान छेड़ रही है जिसके तहत निचले स्तर तक सदस्यता अभियान छेड़ा जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »