19 Apr 2024, 11:31:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएए के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता ने सौंपे इस्तीफे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:07AM | Updated Date: Jan 24 2020 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा की मध्यप्रदेश इकाई के 60 से ज्यादा कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने आज नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करते हुए अपनी सदस्यता-पद से सामूहिक इस्तीफे देने का दावा किया है। यहां एक प्रेस वार्ता कर मोर्च के इंदौर नगर महामंत्री वसीम खान सहित खंडवा, देवास के 60 से ज्यादा महिला-पुरुषों ने दावा किया कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।
 
इस्तीफा सौपने वालों ने दावा किया कि वे लंबे समय से भाजपा के सक्रिय सदस्य और अल्पसंख्यक मोर्चे में पदाधिकारी रहे हैं। उधर, इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर शाह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस्तीफा देने वालों में से ज्यादातर कार्यकर्ता-पदाधिकारी तीन तलाक के मुद्दे पर पहले ही इस्तीफा दे चुकें हैं। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वालो में केवल तीन ही लोग वर्तमान में मोर्चे के पदाधिकारी हैं। उन्होंने सीएए का समर्थन करते हुए विरोध करने वाले लोगों पर आरोप लगाया कि इस विरोध की अगुवाई कर रहे नेता अपने निजी स्वार्थों के फलस्वरूप अल्पसंख्यको को गुमराह कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »