20 Apr 2024, 03:31:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ग्वालियर : व्यापार मेले में एक कार शो रूम में भीषण आग, 6 गाडियां खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 4:54PM | Updated Date: Jan 22 2020 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एतिहासिक व्यापार मेले में आज तड़के एक  कार के शो रूम में अचानक आग लग गई। इससे शो रूम में रखी 6 गाडियां जल गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अनुसार ग्वालियर व्यापार मेले में देर रात करीब 2 बजे ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा के शो रूम में अचानक आग लग गई।
 
शो रूम पर तैनात गार्ड ने तत्काल फायर ब्रिगेड और मालिक को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाडी पानी फायरिंग कर आग पर काबू पाया। शोरूम के अंदर लगभग 50 से ज्यादा गाडियां रखी हुई थीं। साथ ही आसपास फोर व्हीलर और टू व्हीलर के भी कई शोरूम हैं। शोरूम के मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि आग से शो रूम के अंदर रखी 6 गाडियां जल गई हैं। इनमें 70 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियो और 30 लाख रुपए कीमत की बोलेरो गाडियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग  शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »