29 Mar 2024, 15:50:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश में बादल, बूंदाबांदी और पारा उछला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 8:02PM | Updated Date: Jan 21 2020 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होते ही राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज पारा एकाएक उछल गया। इससे सर्द हवाओं से ठिठुर रहे लोगों को दो तीन दिन के लिये राहत भी मिली। राजधानी भोपाल मे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में पारा पांच -पांच डिग्री चढ़ा है और यहां बूंदाबांदी भी हुई। भोपाल में अधिकतम तापमान कल की तुलना में 5 डिग्री बढकर आज 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम भी कल के मुकाबले 5 डिग्री बढकर 11.4 डिग्री अंकित हुआ । यह भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में तो सब जगह इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के प्रदेश में 27 केन्दों पर न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच ही दर्ज हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »