18 Apr 2024, 11:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 7:56PM | Updated Date: Jan 21 2020 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, असम,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक  पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों में दिन में सामान्य से अत्यधिक ठंड के आसार हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
हिमाचल प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।  पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »