29 Mar 2024, 15:13:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

टिकट न मिलने से नाराज आप विधायक सुरेन्द्र सिंह ‘कमांडो’ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 2:54PM | Updated Date: Jan 21 2020 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली छावनी विधानसभा सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह ‘कमांडो’ ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार न बनाये जाने से खिन्न होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 

पत्र में उन्होंने कहा है कि वह पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें सभी कार्यभार से मुक्त कर दिया जाए। गौरतलब है कि आप ने इस बार सिंह को दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया है। इस सीट से पार्टी ने वीरेन्द्र सिंह कादियान को प्रत्याशी बनाया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »