29 Mar 2024, 19:55:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने कर्नाटक की उपेक्षा पर की शाह की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:19AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कांग्रेस के नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कर्नाटक दौरे के दौरान लंबे समय से लंबित पड़े काल्सा-बांदुरी नाला जल परियोजना जो यहां के किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है उसपर एक शब्द भी नहीं बोला। खड़गे ने यहां पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी पर सिर्फ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने में रूचि लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे गरीब लोगों और किसानों की कोई चिंता नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने बाढ प्रभावित लोगों के लिए एक भी शब्द नहीं बोला। सीएए का विरोध करते हुए उन्होंने इस कानून को दलित विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को दलितों की कोई चिंता नहीं है और यह लोग सिर्फ सहानुभूति के लिए दलितों का नाम लेते हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख की नियुक्ती पर खड़गे ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस संबंध में फैसला लेगा और जो भी फैसला लिया जाएगा सभी लोगों को उसका समर्थन करना पड़ेगा।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »