20 Apr 2024, 05:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उन्नीस एकलव्य विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब के लिये 28 करोड़ 50 लाख रुपए मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 7:33PM | Updated Date: Jan 19 2020 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के आदिम-जाति कल्याण विभाग ने प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में संचालित 19 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की कम्प्यूटर लैब में कम्प्यूटर और मल्टी प्रिंटर खरीदी के लिए 28 करोड़ 50 लाख रुपये की मंजूरी दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के जिन जिलों के एकलव्य आदर्श विद्यालयों को मंजूरी दी गई है, उनमें शहडोल के सोहागपुर, धार के कुक्षी, बड़वानी के सेंधवा, अनूपपुर, सिवनी के घंसौर, होशंगाबाद के केसला, बड़वानी, जबलपुर के नरईनाला, सीहोर के बुधनी और चंद्रशेखर आजाद नगर जिला अलीराजपुर को मंजूरी दी गयी है। इसके साथ ही अलीराजपुर जिले के सोंडवा, सीधी के कुसमी, झाबुआ के थांदला और मोरडूण्डिया राणापुर के एकलव्य विद्यालय, उमरिया के पाली, डिण्डोरी, गुना, इंदौर और जबलपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 15 लाख रुपये के मान से मंजूरी दी गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »