19 Apr 2024, 11:27:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:20PM | Updated Date: Jan 19 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत दिनेश  कुमार सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत प्रधान के तीन, बीडीसी के एक व 51 ग्राम पंचायत सदस्य के खाली  सीटों पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसके तहत 23 व 24 जनवरी को नामांकन, तीन  फरवरी को मतदान व पांच फरवरी को ब्लाकों पर मतगणना की जाएगी। सिकरारा ब्लाक के कुवंरदा गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन की नौ फरवरी  2019 को मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण यह पद रिक्त हुआ। 

मड़ियाहूं ब्लाक में  बड़ेरी की प्रधान मीरा देवी का 10 अगस्त 2019 को निधन के कारण, सुजानगंज  ब्लाक सकरा-द्वितीय में सात नवंबर 2019 को प्रधान रूपचंद्र पटेल का निधन,  सिकरारा ब्लाक में इब्राहिमाबाद में प्रधान सभानाथ का 12 नवंबर 2019 को  निधन के कारण सीट खाली हुई। इसके अलावा 51 ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली  पदों पर चुनाव होगा। 23-24 जनवरी को नामांकन सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा और 27 जनवरी को पर्चो की जांच होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »