29 Mar 2024, 10:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किन्नौर और लाहुल में ताजा हिमपात से बढ़ी ठंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 3:11PM | Updated Date: Jan 18 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय लाहुल स्पीति और किन्नौर जिले में भारी हिमपात से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है तथा सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पिछले चौबीस घंटों में किन्नौर जिले के कल्पा में 24.4 सेमी बर्फबारी हुई, लाहुल स्पीति के गौंदला में आठ सेमी, पूह में छह सेमी, शिमला में खदराला दो सेमी हिमपात हुआ।
 
वहीं चम्बा जिला में खीरी में छह मिमी, सिरमौर का राजगढ़ 5.2 मिमी, मंडी में गोहर और चंबा में डलहौजी 4 मिमी, शिमला के रामपुर में 3, खदराला, रोहडू और कुल्लू के मनाली, मंडी में जोंिगद्रनगर में दो मिमी जबकि चंबा में एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। प्रदेश में किन्नौर, शिमला, लाहौल स्पीति, मंडी और कांगड़ा जिले के कई इलाकों में यातायात स्थगित रहा।
 
करीब 200 सड़कों पर यातायात प्रभावित है। राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ जबकि अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री कम रहे। केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से कम 9.2 डिग्री रहा, किन्नौर के कल्पा शून्य से कम 4.6 डिग्री, मनाली शून्य से कम 1.4 डिग्री , कुफरी शून्य डिग्री, डलहौजी शून्य डिग्री, शिमला शून्य डिग्री और पालमपुर 2.5 डिग्री रहा।
 
इसके इलावा धर्मशाला 2.8 डिग्री, सोलन 3.1, चंबा 3.2 डिग्री, कुल्लू के भुंतर में 4.6 डिग्री, मंडी में सुंदरनगर 5.2 डिग्री, कांगड़ा 6.8 डिग्री, और सिरमौर में नाहन सात डिग्री, हमीरपुर 8.7 डिग्री, बिलासपुर नौ डिग्री और ऊना 10.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी को राज्य में सक्रिय हो जाएगा, जिससे 21 जनवरी को बारिश और उच्च पर्वतों पर कई स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »