29 Mar 2024, 02:41:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जंगली खरगोश की दावत उड़ाते दो शिकारी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 3:07PM | Updated Date: Jan 18 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में उत्तर वन मंडल अंतर्गत धरमपुर रेंज में जंगली खरगोश का शिकार करने के आरोप में दो शिकारियों को वन अमले ने गिरफ्तार कर लिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी धरमपुर ने बताया कि 17 जनवरी को धरमपुर रेंज बीट पंचमपुर के कक्ष क्रमांक पी 38 में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास खरगोश का शिकार किया गया था और दोपहर में शिकारी जब खरगोश के मांस की दावत उड़ाने की तैयारी में थे, उसी समय उन्हें मांस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
 
आरोपियों के नाम बाबू सिंह और बड़े भईया निवासी पंचमपुर बताए गए हैं। आरोपियों द्वारा जंगली खरगोश का शिकार फंदा लगा कर किया गया था। मुखबिर के द्वारा उत्तर मंडल धरमपुर रेंज के वन अमले को जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों शिकारियों के द्वारा शिकार किये गए जंगली खरगोश की दावत उड़ाई जा रही है, तभी मौके पर वन अमले ने दबिश देकर शिकारियों को खरगोश के ताजे गोश्त के साथ पकड़ लिया।  लेकिन दो आरोपी नीरज और बच्चू फरार बताए गए हैं। आरोपियों के विरूद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »