19 Apr 2024, 11:08:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवक ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 2:55PM | Updated Date: Jan 18 2020 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के रांची जिले में सदर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित एक मकान में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कमरे का दरवाजा आज सुबह देर तक नहीं खुलने के बाद पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो युवक का शव फंदे से लेटकता पाया। 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सूत्रों ने बताया कि मृतक रामगढ़ जिले में गोला थाना क्षेत्र के बरलंगा का रहने वाला था। मृतक के परिवार के सदस्य किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए बरलंगा गए हुए थे। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »