29 Mar 2024, 13:34:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसान, नौजवान और व्यापारी की मजबूती से ही देश बन सकता है शक्तिशाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 2:36PM | Updated Date: Jan 18 2020 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जाति और क्षेत्र के आधार पर राजनीति करने से परहेज की सलाह देते हुये कहा कि देश को शक्तिशाली बनाने के लिये किसान,नौजवान और व्यापारियों की समस्यायों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। लंबे अरसे के बाद पार्टी दफ्तर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये यादव ने शनिवार को कहा कि सपा के कई नेता उम्रदराज हो चुके है,कोई आठ साल तो कई दस साल तक राजनीति में सक्रिय रहेगा लेकिन पार्टी की असली ताकत नौजवान है जो अपने अधिकारों और पार्टी हित के लिये मजबूती से खड़ा हुआ है।
 
इससे पता चलता है कि सपा कभी बूढ़ी नहीं होगी। यह नौजवानो की पार्टी है और रहेगी। उन्होने कहा कि भारत और अमेरिका समेत पूरी दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। दुनिया भर में परिवर्तन की लहर है लेकिन सपा तो शुरू से ही परिवर्तन की राजनीति करती आयी है। पार्टी का नौजवान कार्यकर्ता नारे भी लगाता है,वोट भी डालता है और माहौल भी बनाता है। सपा संरक्षक ने कहा कि देश को शक्तिशाली बनाने के लिये किसान,नौजवान और व्यापारी को सशक्त बनाना होगा।
 
किसान को खाद बीज पर रियायत देने की जरूरत है जिससे उसे फसल का मुनाफा मिल सके जबकि नौजवान के लिये रोजगार और नौकरी के अवसर सृजित करने होंगे। पीएसी,पुलिस और सेना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जाकर नौजवान देश के गौरव की रक्षा कर सकते है। व्यापारी वर्ग की खुशहाली देश की उन्नति का मार्ग बन सकती है।
 
उन्होने कहा कि व्यापारी देश विदेश में अपने उद्योग धंधों को विस्तारित करें। किसानो की उपज को सही कीमत में ग्राहकों तक पहुंचाने का काम व्यापारी कर सकता है। देश को शक्तिशाली बनाने का काम समाज के ये तीन वर्ग बखूबी कर सकते हैं। उन्होने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता भी उनके इस तथ्य से इत्तफाक रखते हैं। सरकारों को भी इस दिशा में गंभीरता से विचार करना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »