29 Mar 2024, 00:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने मंत्रिमंडल में 2 नए मंत्रियों को शामिल किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 2:23PM | Updated Date: Jan 18 2020 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल किया। संजय किशन और जोगेन मोहन को राजभवन के दरबार हॉल में एक समारोह में राज्यपाल जगदीश मुखी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। किशन तिनसुकिया से विधायक हैं, जबकि मोहन महमोरा से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 

उन्हें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही लगभग 44 महीने पुरानी सोनोवाल सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर मुख्यमंत्री सहित 18 हो गई है। 12 मंत्री भाजपा से हैं। सहयोगी असम गण परिषद और बोडो पीपुल्स फ्रंट के तीन-तीन सदस्य हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »