28 Mar 2024, 22:55:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘यह वक्त है बदलाव का’ नारे को किया चरितार्थ : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 5:59PM | Updated Date: Dec 16 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में वचन पत्र में किए वादे पूरे करने के साथ ही कई जनहितैषी कार्य कर ‘यह वक्त है बदलाव का’ नारे को सही मायने में चरितार्थ किया है। सलूजा ने यहां जारी बयान में कहा कि आज मुख्यमंत्री के रूप में श्री कमलनाथ का सफल एक वर्ष पूर्ण हुआ है। इन एक वर्ष में मुख्यमंत्री के खाते में ढेरों उपलब्धियां है, सैकड़ों जनहित के निर्णय हैं, कई जन हितैषी कार्य है व अपने वचन पत्र के 125 से अधिक वादों को पूरा करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता को यह भी आभास कराया की सरकार को कैसे चलाया जा सकता है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि यूं तो मुख्यमंत्री के एक वर्ष के कार्यकाल में किसानों की कर्ज माफी से लेकर, पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देना, इंदौर-भोपाल में मेट्रो का कार्य प्रारंभ करना, कन्या विवाह की राशि को बढ़ाना सहित कई उपलब्धियां दर्ज हैं, लेकिन इन सब के साथ एक बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रदेश को ‘माफिया मुक्त प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक संकल्प व निर्णय भी शामिल है। सलूजा ने कहा कि वर्षों से यह सफेदपोश माफिया बेखौफ होकर जनता को लूट रहे थे, प्रताड़ित कर रहे थे, उनका दमन कर रहे थे और जनता इनसे प्रताड़ित होकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। ऐसा लगता था कि प्रदेश में जनता की नहीं वर्षों से इन माफियाओं की ही हितैषी सरकार चल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी दृढ़ निश्चय वाली सोच से इस मिथक को बदलने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »