24 Apr 2024, 16:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वन अधिकारियों से मारपीट करने के आरोप में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 12:26AM | Updated Date: Dec 16 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर के बानसूर थाना क्षेत्र में कल राजस्थान के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक अंिरदम तोमर सहित कई सरिस्का अधिकारियों को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ंिसह ने आज बताया कि तालवृक्ष रेंज के देवरा वन चौकी के वनरक्षक नवीन यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शाम करीब सवा छह बजे राजस्थान के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक अरविंदम तोमर सहित कई अधिकारी देवरा वन चौकी पर बाघ की निगरानी के बारे में बात कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर आये करीब बीस पच्चीस लोगों ने उन पर हमला करके करीब एक घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। उन्होंने बताया कि हमलावरों के हाथ में लाठी डंडा थे जिसमें करीब आधा दर्जन कर्मियों के  चोटे आई हैं।
 
पुलिस ने इस मामले में नाथूसर गांव के पास लॉज गांव निवासी नंदराम गुर्जर, दयाराम गुर्जर , रामप्रताप गुर्जर ,सूरज गुर्जर सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ धारा 332, 342, 353, 143 के तहत राजकार्य में बाधा, मारपीट करके बंधक बनाने और सरकारी संपत्ति को नष्ट करने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में वन कर्मचारी गंगा सहाय, नवीन यादव ,जगदीश एवं बनवारी सहित पांच वन कर्मियों का मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची उस समय बंधक बनाने जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई। रात को ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »