19 Apr 2024, 23:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पी सी शर्मा ने पोंटा सहिब तीर्थ दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 9:56PM | Updated Date: Dec 15 2019 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क एवं धर्मस्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के लिए जा रही तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन को आज हबीबगंज स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पोंटा साहिब जाने वाली ट्रेन के यात्रियों का स्वागत श्री शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुखद और मंगलमय हो। तीर्थ दर्शन ट्रेन द्वारा लगभग एक हजार यात्री पोंटा साहिब के लिए रवाना हुए। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण और तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे सिक्ख समाज के परिजन उपस्थित रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »