25 Apr 2024, 14:16:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंवेस्टर्स क्लीनिक नोएडा में बनायेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा टावर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:50AM | Updated Date: Dec 15 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  इंवेस्टर्स क्लीनिक ने नोएडा में शनिवार को एक महंगे विला परियोजना की शुरुआत की जो देश में अपनी ढंग का दूसरा सबसे ऊंचा टावर है और कीमत साढ़े सात करोड़ रुपए से शुरू होगी। इवेस्टर्स क्लीनिक के संस्थापक होनी कतियाल ने नोएडा सेक्टर..94 में सुपरटेक सुपरनोवा में आज रंगारंग कार्यक्रम में सुपर लक्जरी गगनचुंबी परियोजना को लाँच किया। इस मौके पर कतियाल ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि इस सुपर लक्जरी परियोजना का महंगे विला के शौकीनों से अच्छा समर्थन मिलेगा।’’ 
 
उन्होंने कहा कि यह गगनचुंबी विला 4800 वर्ग फुट से आठ हजार वर्गफुट के हैं। इनमें सिमप्लैक्स और डुप्लैक्स विकल्प हैं। यह 80 मंजिला टावर होगा और विला की शुरुआत 59 वीं मंजिल से होगी। इस टावर से पूरे शहर, यमुना और ग्रेटर नोएडा का अवलोकन किया जा सकेगा। विला की कीमत साढ़े सात करोड़ रुपए से शुरू होगी। इस परियोजना में खरीदार को अतिरिक्त कीमत चुका कर ‘अरमानी’ से आंतरिक सज्जा करवाने का विकल्प भी होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »