24 Apr 2024, 14:29:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड का नहीं हो पाया पूर्ण विकास : चिराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:33AM | Updated Date: Dec 15 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गिरिडीह। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार में जमुई से सांसद चिराग पासवान ने किसी राजनीतिक पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ ऐसे दल हैं, जो जाति-धर्म और क्षेत्र के आधार पर लोगों को बांटने में लगे रहे, जिसके कारण झारखंड का जितना विकास होना चाहिए था नहीं हो पाया। पासवान ने यहां झंडा मैदान में पार्टी प्रत्याशी उपेंद्र शर्मा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल धर्म-जाति और क्षेत्र के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती रही है, जिसके कारण झारखंड का जितना विकास होना चाहिए था नहीं हो पाया।
 
उन्होंने दावा किया कि लोजपा धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती है बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति करने में विश्वास करती है। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भी झारखंड विकास की बाट जोह रहा है। आज भी झारखंड के युवा रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यो की ओर पलायन कर रहे हैं। दिल्ली हो या मुंबई रोजगार के लिए झारखंड के युवा भटकते नजर आते है लेकिन दिल्ली या मुंबई का एक भी युवक झारखंड में रोजगार या शिक्षा के लिए नहीं आता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »