29 Mar 2024, 13:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुनक पुलिस पोस्ट अब बनेगी थाना, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 9:33PM | Updated Date: Dec 14 2019 9:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल जिले की मुनक पुलिस पोस्ट को अपग्रेड कर थाना बनाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि इस पुलिस पोस्ट को अपग्रेड करने का कार्य मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल था। अब थाना बनने पर करनाल जिले के गंगसीना, कुताना, पावन हसनपुर, बेगमपुर, मुनक एवं मुनक खेड़ा, बाल रागडान, रायपुर, बल्ला, गोल्ली, मोर माजरा, पाढ़ा, कुडलान, भाभरहेड़ी, मनपुरा तथा आंचला गांवों को इसमें जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पहले ये गांव थाना घरोंडा, असंध तथा निसिंग से संबद्ध थे। प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस थाने के लिये प्रस्तावित स्टॉफ की भी अनुमति दे दी है जिस पर लगभग 3.30 करोड़ रूपये का सालाना खर्च होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »