समस्तीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज ने आज कहा कि आम लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए संगठन को अधिक धारदार बनाया जायेगा। लोजपा सांसद ने यहां कहा कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास जारी है। राज्य इकाई में एक प्रधान महासचिव समेत 10 उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि डा.शाहनवाज अहमद कैफी को पार्टी के बिहार इकाई का प्रधान महासचिव बनाया गया है। राज ने बताया कि महासचिव के अलावा पार्टी विधायक राजू तिवारी, राज कुमार साह, विधान पार्षद नूतन सिंह, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, सुनील पांडेय, पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह, संजय पासवान, विरेश्वर सिंह और उषा शर्मा को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया गया है।