23 Apr 2024, 19:59:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार 22 दिसम्बर के बाद : B.S. येदियुरप्पा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 7:21PM | Updated Date: Dec 14 2019 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री B.S. येदियुरप्पा ने  शुक्रवार को कहा कि 22 दिसम्बर के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा।  येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम  मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और जिनसे वादा किया है, उन्हें शामिल करेंगे  तथा इस पर कोई भ्रम की स्थिति नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड विधानसभा  चुनाव और अन्य मामलों में व्यस्त थे, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ  में चर्चा के लिए उन्हें एक सप्ताह बाद दिल्ली बुलाया गया है।
 
उन्होंने  कहा,‘‘ मैं उनसे पहले ही बात कर चुका हूं। मंत्रिमंडल विस्तार 22 दिसम्बर  के बाद होगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ उपचुनावों में जीते सभी विधायकों को मंत्री बनाया  जायेगा। उनके मंत्रिमंडल में विभिन्न जाति एवं धर्म को पर्याप्त  प्रतिनिधित्व दिया जायेगा।’’ वर्तमान में कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हैं और मंत्रियों की संख्या 34 किए जाने की मंजूरी दी गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »