28 Mar 2024, 17:59:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डॉ एस के सरीन और 14 लोगों को जीफाइल्स अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 5:56PM | Updated Date: Dec 14 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिल्लेरी साइंसेज (आईएलबीएस) के संस्थापक और निदेशक डॉ. एस के सरीन को लिवर की बीमारियों के इलाज में अग्रणी काम के लिए जीफाइल्स गवर्नेंस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सरीन और 14 अन्य व्यक्तियों को जीफाइल्स गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार तत्सत फाउंडेशन एवं जीफाइल्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधन में दिया गया।
 
इन पुरस्कारों का चयन चार सदस्यीय जूरी ने किया जिसमें पूर्व कैबिनेट सचिव प्रभात कुमार, हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव, विष्णु भगवान, पूर्व बिजली सचिव अनिल राजदान और पूर्व सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एम.बी. कौशल शामिल थे। समारोह में देशभर में स्वच्छता अभियान को सफलपूर्वक लागू करने वाले पेयजल और स्वच्छता विभाग के पूर्व सचिव परमेस्वरन अय्यर, और सुश्री रजनी सेखरी सिब्बल, सचिव, मत्स्य विभाग, केन्द्र सरकार ने विशेष जूरी पुरस्कार प्राप्त किया। अय्यर ने देश को खुले में शौच मुक्त देश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जबकि सुश्री सिब्बल को हरियाणा जूनियर बेसिक ट्रेनिंग टीचर्स भर्ती घोटाले को उजागर करने सहित उच्च स्थानों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »