19 Apr 2024, 23:04:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़: NCB ने पकड़ी 1300 करोड़ की ड्रग्स, 9 गिरफ्तारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:41PM | Updated Date: Dec 14 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़े इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया है। ब्‍यूरो ने इस रैकेट के 9 लोगों की गिरफ्तारी करीब 1300 करोड़ की अलग- अलग ड्रग्स की खेप बरामद की है। इसके 100 करोड़ की ड्रग्स भारत में पकड़ी गई है, जबकि 1200 करोड़ की ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया से पकड़ी गई है। NCB और कई एजेसियों ने संयुक्‍त अभियान के तहत इतनी बड़ी रकम की ड्रग्‍स पकड़ी है। इस गिरोह के सभी 9 लोग भारत से गिरफ्तार हुए हैं। नकारी के अनुसार, ड्रग्स रैकेट का तार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र से लेकर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंडोनेशिया, श्रीलंका और कोलंबिया तक फैले हुए हैं। गिरफ्तार किए गए कुल 9 लोगों में 5 भारतीय, एक अमेरिकी, 2 नाइजीरियन और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »