19 Mar 2024, 12:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान में तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:04PM | Updated Date: Dec 14 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में वर्षा एवं ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट आने तथा सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई जिससे लोग ठिठुरने लगे है। गुरुवार को राज्य में कई स्थानों पर बारिश एवं ओलावृष्टि के बाद तापमान में काफी गिरावट आई और पिछले चौबीस घंटों में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे एवं ठंडी हवा चलने से लोग ठिठुरने लगे। मौसम विभाग के अनुसार सिरोही जिले में स्थित पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था।
 
इसी तरह सीकर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा जबकि अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामानय छह डिग्री कम रहा। राजधानी जयपुर में पांच डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री की कम के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चुरु में न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री की गिरावट के साथ छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
 
इसी प्रकार गंगानगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम तथा अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य नौ डिग्री सेल्सियस कम था। अजमेर में दो डिग्री कमी के साथ न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से आठ डिग्री कम था। इसी तरह भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 8.6, सवाईमाधोपुर एवं बीकानेर में 9.5 एवं जैसलमेर 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
इनमें बीकानेर में अधिकतम तापमान आठ डिग्री कमी के साथ 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि उदयपुर के डबोक क्षेत्र में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। इसके अलावा कोटा में न्यूनतम तापमान दो डिग्री कमी के साथ 11.1 एवं बाड़मेर में एक डिग्री कमी के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »