29 Mar 2024, 01:51:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद चली गोली में एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 11:11AM | Updated Date: Dec 14 2019 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी रेत खदान के समीप दो पक्षों के बीच हुए आपसी संघर्ष में चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खैरवार में एक बंद पड़ी रेत खदान के समीप कल रात दोनों पक्षों के बीच आपसी संघर्ष में गोली चल गयी, जिससे एक पक्ष के सत्येन्द्र उपाध्याय (25) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बीरेंद्र सिंह सेंगर और अंकुश सिंह गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
 
दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, वहां से उन्हें जबलपुर भेज दिया गया। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला रेत खदान को लेकर आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »