16 Apr 2024, 20:11:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रयागराज में तीन हथियार तस्कर पकडे, हथियार बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:48AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कैण्ट क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को तीन हथियार तस्करों को  गिरफ्तार कर उनके पास  हथियार और गोली बरामद की। पुलिस सूत्रों ने बाया कि कैण्ट थाना पुलिस और अपराध शाखा टीम अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रखा है। इसी क्रम में टीम सुबह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उन्होंने  सूचना पर म्योराबाद चर्च के पास से हथियार तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों करछना निवासी रोहित कुमार,महेन्द्र प्रसाद और नैनी  निवासी मोहम्मद नसीम को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से तीन पिस्टल, एक रिवाल्वर, तीन देशी तमंचे,25 जिंदा कारतूस, चार जिंदा बम के अलावा हथियार बेचने  से प्राप्त 18,500 रूपया बरामद किया। पुलिस गिरोह के सदस्य नैनी निवासी शेरू और करछना निवासी नसीम की तलाश है।  तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »