29 Mar 2024, 13:42:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अलीगढ़ में सुरक्षा के मद्देनजर इंटरनेट सेवा बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 4:46PM | Updated Date: Dec 13 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(एएमयू) में प्रदर्शन, महापौर की ओर से शुक्रवार को शांति मार्च निकालने का एलान और जुमे की नमाज देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अलीगढ़ शहर में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश भी जारी किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इंटरनेट सेवा गुरुवार रात 12 बजे से ही बंद कर दी गई है।
 
यह रोक शुक्रवार की शाम पांच बजे तक रहेगी। इसके अलावा शहर को 25 सेक्टरों में बांटा गया है। दो पालियों में 25-25 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी को सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि शांति मार्च निकालने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में एएमयू में गुरुवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के आंदोलन का स्वराज पार्टी के संस्थापक योगेंद्र यादव  तथा गोरखपुर आक्सीजन कांड के चर्चित डॉ. कफील खान ने समर्थन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »