28 Mar 2024, 16:16:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू से श्रीनगर जाने वाली उड़ानें रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 4:33PM | Updated Date: Dec 12 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। कोहरे के कारण कम दृश्यता को देखते हुए जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाली सभी उड़ानें गुरुवार को भी स्थगित रहीं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 36 घंटों तक मौसम खराब रखने का अनुमान जताया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, जम्मू से श्रीनगर जाने वाली उड़ानें गुरुवार को भी स्थगित रहीं।’’ नयी दिल्ली तथा देश के अन्य हिस्सों में जाने वाली उड़ानें हालांकि समय पर होंगी। श्रीनगर के यात्रियों को इस बारे में जानकारी दे दी गयी है।’’ 
 
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि सुबह कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात हुई, जबकि लद्दाख और जम्मू क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा। उन्होंने कहा, कश्मीर के मैदानी इलाकों में दृश्यता में हल्का सुधार हुआ है, लेकिन आज इसमें सुधार होने की उम्मीद नहीं है।
 
लेह में सबसे कम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में शून्य से सात डिग्री सेल्सियस कम और जम्मू में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि अगले 24 से 36 घंटों के दौरान मध्यम स्तर की बारिश और हिमपात होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू, कश्मीर, कारगिल इलाके के ऊपरी हिस्सों में इस दौरान मुख्य रूप से आज रात और शुक्रवार को भारी हिमपात होने के आसार हैं। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में ऑरेंज चेतावनी जारी कर दी है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »