20 Apr 2024, 08:51:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोंडा में कार की टक्कर से नीलगाय की मौत, विधायक बाल बाल बचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 4:16PM | Updated Date: Dec 12 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र में गुरूवार को एक नील गाय की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक की कार से टकरा जाने मौत हो गयी। जबकि विधायक इस हादसे में बाल बाल बच गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोंडा नगर क्षेत्र के भाजपा प्रतीक भूषण सिंह कार से बस्ती से अपने घर आ रहे थे। इस बीच कप्तानगंज क्षेत्र के गढ़हा गौतम फ्लाईओवर के पास उनकी कार के सामने अचानक उछलकर एक नीलगाय सड़क पर आ गयी। सड़क पर कार की नील गाय से जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे नीलगाय की मौत हो गयी जबकि कार में सवार विधायक प्रतीक भूषण सिंह बाल बाल बच गये। उन्होंने बताया कि इस हादसे में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »