29 Mar 2024, 17:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सूरत में प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 2:12PM | Updated Date: Dec 12 2019 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के सचीन क्षेत्र में प्लाईवुड गोदाम में गुरूवार को अचानक भीषण आग लग गयी। अग्निशमन कर्मी ने बताया कि सचीन-पलसाणा रोड पर स्थित होजीवाला इंडस्ट्रीज के गोदाम में रखे प्लाईवुड में किसी कारण से आग लग गयी, जिसकी सूचना सुबह 1052 बजे मिलते ही दमकल की तीन गाडियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मी कडी मशक्कत के साथ अभी भी आग को बुझाने में लगे हुए हैं। हादसे में अभी  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »