28 Mar 2024, 14:24:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 10:23PM | Updated Date: Dec 11 2019 10:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने करीब 1730 बजे पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले आज सुबह पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर के रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर संघर्ष विराम का उल्लघन किया।
 
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने हाजीपीर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक अग्रिम चौकियों और नागरिकों को निशाना बनाकर सुबह नौ बजे संघर्ष विराम का उल्ल्घन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम के उल्लघंन के बाद चुरांदा, बटकोटे और हाजीपीर सेक्टर के छह गावों के लोग गोलीबारी से बचने के लिए तुरंत आश्रय की तरफ भागे। कई घंटों तक चली गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »