25 Apr 2024, 05:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर प्रदेश, असम में घना कोहरा छाने का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 6:32PM | Updated Date: Dec 11 2019 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। उत्तर प्रदेश, दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों तथा ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पश्चिम राजस्थान, कोंकण, गोवा,मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
 
मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब,सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। पंजाब के लुधियाना में सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के स्थानों पर गरज के साथ बारिश या ओलावृष्टि का अनुमान है।
 
पंजाब ,पूर्वी उत्तर प्रदेश और अगरतला में दूर-दराज के स्थानों पर घना कोहरा तथा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-थलग स्थानों में मध्यम कोहरा छाया रहा। बुधवार को 08Þ 30 बजे अमृतसर, प्रयागराज और अगरतला में 25 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। लुधियाना, सोलन, करनाल, हिसार, फुर्सतगंज और वाराणसी में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। उत्तर-पूर्व मानसून तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल में कमजोर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल,  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दूर दराज के स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »