28 Mar 2024, 16:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लालू ग्यारहवीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 1:41AM | Updated Date: Dec 11 2019 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। चारा घोटाला मामले में जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 11वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने की आज औपचारिक घोषणा कर दी गई। राजद के राष्ट्रीय परिषद की यहां हुई बैठक एवं 11वें खुला अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने यादव के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किए जाने की औपचारिक घोषणा की।
 
साथ ही यादव के निर्वाचन से संबंधित प्रमाण-पत्र उनके प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद उनके पुत्र एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को सौंपा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019-2022 के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र लालू प्रसाद यादव की ओर से नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। श्री यादव की ओर से चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »