19 Apr 2024, 20:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नये बाजार तलाशें निर्यातक: पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 1:36AM | Updated Date: Dec 11 2019 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्यातकों से  अफ्रीका, राष्ट्रकुल देशों, लैटिन अमेरिकी देशों, खाडी देशों और मैक्सिको जैसे उभरते बाजारों का लाभ उठाने का आग्रह किया है। पुरी ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि इससे वर्ष 2025 तक भारत का  इंजीनियंरिंग निर्यात 200 अरब डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा। उन्‍­होंने उम्‍­मीद जताई कि अगले वर्ष भारत का इंजीनियंरिंग निर्यात एक अरब डॉलर के लक्ष्य को प्राप्­त कर लेगा। वह भारतीय इंजीनियंरिंग संवर्धन परिषद के इंजीनियंरिंग निर्यात पुरस्कारों के 50 वर्ष पूरे होने एक समारोह में बोल रहे हैं।
 
उन्होंने इस अवसर पर वर्ष 2017-2018 के लिए 111 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्‍­होंने 40 लाख कामगारों को रोजगार देने वाले इंजीनियंरिंग क्षेत्र से अनुरोध किया कि वैश्विक इंजीनियंरिंग मानकों और नई प्रौद्योगिकी को अपनाएं ताकि उनकी दक्षता अद्यतन होने के साथ-साथ उनकी प्रतिस्पर्धा और लागत में सुधार प्राप्त किया जा सके। उन्होंने इंजीनियंरिंग उद्योगों का भूमि, श्रम और पूंजी के अधिकतम उपयोग के लिए स्मार्ट फैक्ट्रियां स्थापित करने का आभान किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »