16 Apr 2024, 20:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारतीय संस्कृति का पोर्टल हुआ लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 1:35AM | Updated Date: Dec 11 2019 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रसाद पटेल ने देश की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले एक पोर्टल को लांच किया जिस पर 90 लाख विवरण हैं। इस पोर्टल का निर्माण आईआईटी मुम्बई ने किया है और इस पोर्टल की सामग्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कलाकेंद्र ने उपलब्ध कराई है। यह पोर्टल अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी होगा। पटेल ने इसे लांच करते हुए कहा कि भारत की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति  रही है और उसमें विविधता भी रही है।
 
मोहन जोदड़ो हड़प्पा की सभ्यता से लेकर आज तक उसका समृद्ध इतिहास रहा है लेकिन हम अपनी संस्कृति का दस प्रतिशत हिस्सा ही अब तक प्रदर्शित कर पाए हैं। इस पोर्टल से शत प्रतिशत सामग्री प्रदर्शित कर सकेंगे जिससे विदेशी पर्यटक आकर्षित होंगे। इस पोर्टल पर ऑडियो विजुअल सामग्री फोटो दस्तावेज, पुस्तकें, पांडुलिपियां आदी होंगी जिससे देश का सांस्कृतिक इतिहास पता चल पाएगा। समारोह में संस्कृति सचिव अरुण गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »