28 Mar 2024, 21:45:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

DGP ने ‘‘मानवाधिकार दिवस’’ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलायी शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 1:32AM | Updated Date: Dec 11 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह मंलवार को ‘‘मानवाधिकार दिवस’’ मुख्यालय में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलायी । पुलिस मुख्यालय पर आज मानवाधिकार दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ में लेते हुए कहा कि ‘‘मैं एतद्द्वारा दृढ़तापूर्वक प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं भारतीय संविधान एवं विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय अनुबन्धों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ एवं वफादार रहूंगा।
 
मैं मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करूंगा। मैं बिना किसी पक्षपात के मानवाधिकारों का सम्मान एवं सभी के आत्म-सम्मान का आदर करूंगा। मैं अपने शब्दों, दस्तावेजों या विचारों द्वारा प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से किसी के मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं करूंगा। मैं मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्यबद्ध रहूंगा।’’  इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में नियुक्त समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »