16 Apr 2024, 11:46:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोहंती ने लम्बित कार्यों की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 1:10AM | Updated Date: Dec 11 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव सुधि रजंन मोहन्ती ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विधानसभा के लम्बित कार्यों की समीक्षा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मोहन्ती ने निर्देश दिये कि सभी विभागों में विधानसभा के लम्बित कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा की व्यवस्था विकसित की जाए। बैठक में शून्यकाल, अपूर्ण प्रश्न, आश्वासन और लोक सेवा समितियों की सिफारिशों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की गई।
 
मुख्य सचिव ने विधानसभा के दिसम्बर,2019 के सत्र में आने वाले संभावित विधेयकों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने राजस्व, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सहकारिता तथा गृह विभाग को लम्बित कार्यो के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
 
बैठक में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एम.गोपाल रेड्डी, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन के.के.सिंह, अपर मुख्य सचिव आध्यात्म, पशुपालन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य मलय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »