29 Mar 2024, 17:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश से माफिया राज हर हाल में खत्म होगा- सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 9:34PM | Updated Date: Dec 10 2019 9:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने वर्षों से अवैध कार्यों को निरंतर अंजाम दे रहे माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी मुहिम प्रारंभ की है। इसकी शुरुआत इंदौर से हो चुकी है। कांग्रेस की ओर आज जारी विज्ञप्ति में सलूजा ने कहा कि माफियाओं के अवैध साम्राज्य को नेस्तनाबूद करने का व जनता को राहत देने का कार्य निरंतर जारी है। इस मुहिम का प्रदेश भर में स्वागत हो रहा है, इंदौर की जनता भी बढ़-चढ़कर इस मुहिम का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही का स्वागत करने की बजाय व जनता के साथ खड़े होने की बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय माफियाओं की पैरोकारी कर, उनके समर्थन में खड़े हो रहे है और इस मुहिम पर सवाल उठा रहे है, जो कि बेहद शर्मनाक है।
 
उन्होंने कहा कि यह सही है पिछले 15 वर्ष की भाजपा सरकार में कैलाश विजयवर्गीय के साथ होर्डिंग- पोस्टर में कई माफिया खुलेआम नजर आते थे, कई तरह के माफयिाओ को उनका खुला संरक्षण रहता था, वे ख़ूब पोषित होते थे। यह सभी भली-भाँति जानते हैं। इसलिये माफÞयिाओं के ख़लिाफ कार्यवाही पर उनका पेट दुखना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि यह शिवराज सिंह चौहान की नहीं, कमलनाथ की सरकार है, यह किसी दबाव-प्रभाव में आने वाली बिलकुल नहीं है। सलूजा ने कहा कि श्री विजयवर्गीय बतायें कि पिछले 15 वर्ष से प्रदेश में उनकी सरकार रही है, वे खुद इस दौरान कई जिम्मेदार पदों पर रहे हैं।
 
क्या उन्होंने व उनकी सरकार ने ऐसे माफियाओं पर कार्रवाई का साहस कभी दिखाया। जनता प्रताड़ति होती रही और ‘‘ रोम जलता रहा और नीरो बंसी बजाता रहा ‘‘ की तजर्Þ पर वे और उनकी सरकार मौन रही। सलूजा ने कहा कि जिस शहर का वे नेतृत्व करते रहे, वहाँ ऐसी अनैतिक गतिविधिया वर्षों तक बेख़ौफÞ चलती रही और वे मौन रहे और आज जब 11 माह की कांग्रेस सरकार ने कार्यवाही की तो उनके पेट में दर्द चालू हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »