जमुई। बिहार के जमुई जिले में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के अंडीडीह गांव में आज कुएं में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इसी गांव का एक बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह निकट के एक कुएं में गिर गया। इस दुर्घटना में उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद जब परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की तो उसका शव कुएं में तैरता देखा। सूत्रों ने बताया कि परिजनों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान इसी गांव के राजेंद्र यादव के सात वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।