20 Apr 2024, 12:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में डल झील जमी, श्रीनगर में जल स्रोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:52AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की  ठंड से रविवार को श्रीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध डल झील, नदी, नाले और जल के अन्य स्रोत  जम गये है। यहां बर्फीली ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण लोग अपने घर के अंदर बंद है और यहां रात में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में लोग कड़ाके की ठंड़ से कांपते हुये देखे गये। लद्दाख का द्रास दुनिया में साइबेरिया के बाद दूसरे सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां शून्य से 26 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया जबकि लेह में शून्य से 16 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को यूनीवार्ता को बताया कि अधिकांश जलस्रोत जम गए हैं।
 
कारगिल में तापमान की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है।उन्होंने बताया कि घाटी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण सामान्य यातायात और हवाई सेवाएं प्रभावित रही। अगले 48 घंटों के दौरान घाटी में ठंड और शुष्क हिमपात जारी रहेगा, जिसके कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। घने कोहरे, बर्फीले ठंडी हवाओं के कारण दूसरे दिन भी आज श्रीनगर में सामान्य गतिविधियों विशेष रूप से यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। तापमान में गिरावट के कारण लोग अपने घरों है। घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी देखी गयी हालांकि दिन चढ़ने के साथ दृश्यता में सुधार हुआ।
 
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट देखी गयी और तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। अब तक का सबसे कम तापमान रविवार को यह शून्य से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। विश्व प्रसिद्ध स्की गुलमर्ग स्थल और पहलगाम में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री और 6.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर कुपवाड़ा जिले में तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर तापमान सामान्य से  शून्य से 3.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि कोकरनाग के पर्यटन स्थल का तापमान शून्य से 4 डिग्री नीचे रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »