28 Mar 2024, 14:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्ती में अवैध ट्रेन टिकट बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 6:14PM | Updated Date: Dec 8 2019 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र से अवैध रुप से ट्रेन का टिकट बना कर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाख रूपये से भी अधिक मूल्य के टिकट बरामद किए। पुलिस सूत्रो ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया है कि हर्रैया बस स्टेशन के निकट राजकीय रेलवे पुलिस और रेल सुरक्षा बल ने सयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए एएनएमएस नाम से साफ्टवेयर बना कर ट्रेन के टिकट बनाक बेचने वाले गोण्डा निवासी अभय प्रताप सिंह और बलरामपुर निवासी रेहान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो लाख से भी अधिक मूल्य के अवैध रेलवे टिकट,एक लैपटाप,प्रिन्टर तथा चार हजार की नकदी बरामद की। इस सिलसिले में उनके विरूद्ध धारा 419,420,आईटी एक्ट तथा रेलवे एक्ट के तहत मुकमा दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »