20 Apr 2024, 19:08:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पीलीभीत में कब्र से किशोरी का शव गायब, पुलिस हरकत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 6:09PM | Updated Date: Dec 8 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र में दो दिन पहले दफनाया गया किशोरी का शव कब्र से गायब हो गया। बीसलपुर इलाके पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण मालिक ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलसंडा क्षेत्र के खुटराया गांव निवासी राकेश की 15 वर्षीय पुत्री बीमार अंजली की  पांच दिसंबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

परिजनों ने गांव के पास ही छह दिसम्बर को शव को दफना दिया था। उन्होंने बताया कि आज ग्रामीणों ने देखा कि अंजली की कब्र खुदी है और शव गायब है। कब्र से शव गायब होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »