19 Apr 2024, 22:37:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कड़ी सुरक्षा के बीच उन्नाव पीड़िता का अंतिम संस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:21PM | Updated Date: Dec 8 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बिहार क्षेत्र में रविवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बलात्कार पीड़िता के शव को भू समाधि दे दी गयी। इस मौके पर योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कमल रानी वरूण के अलावा मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम समेत जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग पर अड़े पीड़िता के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से  मना कर दिया था लेकिन बाद में मंडलायुक्त के समझाने मनाने पर वे राजी हो गये।
 
पीड़िता के शव को गांव के बाहर उसके पुश्तैनी खेत में दादी,दादी की समाधि के बगल में दफनाया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस बल और कुछ ग्रामीण मौजूद थे। बाद में अंत्येष्टि स्थल पर योगी सरकार के दो मंत्रियों ने भी अपनी उपस्थति दर्ज करायी। गौरतलब है कि जिले में बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर भाटन खेड़ा गांव में बलात्कार की पीड़िता को वहशी दरिंदों ने गुरूवार तड़के उस समय आग के हवाले कर दिया था जब वह अपने वकील से मिलने रायबरेली जाने के लिये घर से रेलवे स्टेशन के लिये निकली थी।
 
पीड़िता को गंभीर हालत में पहले लखनऊ और बाद में एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात उसने अंतिम सांस ली। पीड़िता का शव शनिवार रात दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा उसके पैतृक स्थान उन्नाव लाया गया था। इस मामले में पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »