20 Apr 2024, 14:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM योगी ने देर रात रेन बसेरा का निरीक्षण किया और बांटे कंबल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 11:06AM | Updated Date: Dec 8 2019 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर रात रेन बसेरा का निरीक्षण किया और वहां आश्रय लिए लोगों को कंबल बांटे। यहां तय कार्यक्रम में देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने देर रात शहर में स्थलीय निरीक्षण किया और इस दौरान वह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के सामने बने रेन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ठहरने वाले लोगों का हालचाल लेने के साथ रेन बसेरा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
 
उन्होंने सर्दी से बचने के लिए सभी को कंबल बांटे  और अधिकारियों को चेतावनी दी कि सर्दी में कोई ठिठुरने नहीं पाये। इसके बाद उन्होंने जेल चौराहा स्थित निर्माणाधीन पुलिस हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (देहात) राहुल मिठास ने मुख्यमंत्री को बताया कि बन रही बिल्डिंग लगभग तैयार है जो थोड़ा बहुत काम बचा है वह जल्द ही पूरा करके इसी माह यह  हैंडओवर कर दी जायेगी , इसमें 200 सिपाहियों के रहने की व्यवस्था है।
 
इससे पहले आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में जालौन सांसद भानु प्रताप वर्मा की जिला आपूर्ति अधिकारी बी के शुक्ला की कार्यप्रणाली को लेकर की गयी शिकायत और जिलाधिकारी की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री ने आपूर्ति अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा कई विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने जबरदस्त फटकार लगायी। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद योगी चौथी बार झांसी का दौरा किया और इस बार योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।
 
इस बार मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और सरकार की इस मंशा को पलीता लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त नजर आये । जालौन आपूर्ति अधिकारी के खिलाफ शिकायत की पुष्टि होने के साथ ही निलंबन के निर्देश और योजनाओं के क्रियान्वयन में ठिलाई बरतने वाले कई विभाग के अधिकारियों को जबरदस्त फटकार, यह बताती है कि मुख्यमंत्री सरकारी योजना और लाभार्थियों के बीच आने वाले अधिकारियों को किसी तरह बख्शेंगे नहीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »