29 Mar 2024, 00:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 2:01PM | Updated Date: Dec 7 2019 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उन्नाव कांड की पीड़तिा की शुक्रवार रात नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में मृत्यु हो जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के बाद विधानसभा के गेट नंबर एक पर पहुंचकर धरने पर बैठ गये।
 
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठी चार्ज के दौरान कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह समेत कई लोगों को चोटें आयी। इस बीच एक महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने को प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज होते ही अपरा तफरी मच गयी। इस बीच रास्ता बंद होने से हजरतगंज चौराहे पर जाम लग गया। आम जनता को भी परिशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »