24 Apr 2024, 20:16:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये करें अंशदान : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 1:58PM | Updated Date: Dec 7 2019 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करें। कुमार से यहां गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 01 अण्णे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने के साथ ही देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सैनिकों की कुर्बानियां अमर है। वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बा‘ एवं आंतरिक सकंटों का मुकाबला बहादुरी के साथ किया करते हैं। इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेटं फंड में अंशदान किये जाने की अपील भी की। आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार सेवानिवृत्त कर्नल दिलीप प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »