25 Apr 2024, 18:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कौशाम्बी पुलिस ने पकड़े पांच ट्रांसफार्मर चोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 12:38AM | Updated Date: Dec 7 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कौशांबी। उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी जिला पुलिस ने आज चरवा क्षेत्र से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 10 विद्युत ट्रांसफार्मर बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर चरवा थाना प्रभारी निरीक्षक संत शरण सिंह ने घेरा बंदी कर बरियावा गांव के पास  वाहन पर लदे दस ट्रांसफार्मर पकड़े।
 
मौके से अवधेश, चंद्रमोहन, सूरज ,राकेश साहू और शक्तिमान नामक बदमाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर बदमाशों ने बताया कि बरामद ट्रांसफार्मर विभिन्न इलाकों से चोरी किए गये हैं । वे लोग उन्हें बेचने जा रहे थे। पकड़े गये आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »